वापिस लौटना कभी आसान नहीं होता / Returning is Never Easy
*" वापिस लौटना कभी आसान नहीं होता *" आशा है कि टॉलस्टाय की मशहूर कहानी आपने पहले जरूर सुनी/पढ़ी होगी. . . . . . . एक आदमी राजा के पास गया कि वो बहुत गरीब है, उसके पास कुछ भी नहीं, उसे मदद चाहिए... राजा बहुत दयालु था....उसने पूछा कि "आप को क्या मदद चाहिए..?" आदमी ने कहा.."थोड़ा-सा भूखंड..." राजा ने कहा, “कल सुबह सूर्योदय के समय तुम यहां आना....ज़मीन पर तुम दौड़ना जितनी दूर तक दौड़ पाओगे वो पूरा भूखंड तुम्हारा। परंतु ध्यान रहे, जहां से तुम दौड़ना शुरू करोगे, सूर्यास्त तक तुम्हें वहीं लौट कर आना होगा,अन्यथा तुम्हे कुछ नहीं मिलेगा...!" आदमी खुश हो गया... सुबह हुई.... सूर्योदय के साथ आदमी दौड़ने लगा... आदमी दौड़ता रहा.. दौड़ता रहा.. सूरज सिर पर चढ़ आया था..पर आदमी का दौड़ना नहीं रुका था..वो हांफ रहा था, पर रुका नहीं था...थोड़ा औ...