Clean India Mission { Creative Mentality } / स्वच्छ भारत मिशन {रचनात्मक सोच}

                               Creative Mentality

                                   

⇛एक अच्छी सोच इंसान को फर्श से अर्श  पर पहुँचा सकती है आप

अपनी यादों की थोड़ी-सी जुगाली करके इन सवालों के जवाब ढूंढ़िए!
ऑनलाइन शॉपिंग करने या खाना बुक करने के बाद जब प्रॉडक्ट आपके
हाथ में होता है तो उसके खाली
डब्बे, टेप और पैकेजिंग के कचरे
का आप क्या करते हैं? आप उसे
ऐसे ही फेंक देते होंगे, सही है न?
क्या आपको बचपन की वह एक
कहानी याद है, जिसमें

हैंसेल और ग्रीटेल नाम के दो बच्चों को एक लकड़हारा अपनी दूसरी पत्नी के क्रूर
आदेश पर जंगल में रात में भटकने के लिए छोड़ देता है? आपको याद
होगा कि पालकों की बात सुनकर, हैंसेल अपनी जेब में छोटे सफेद पत्थर
भर लेता है और जब वे घने जंगल की ओर जाते हैं तो वह उन पत्थरों
को रास्ते के निशान की तरह चुपके से हरी घास पर गिराता जाता है।

और आप जानते ही होंगे कि जब उन्हें जंगल में भटकने को छोड़ दिया जाता है
तो हैंसेल पूर्णिमा की उस रात में चांदी के सिक्के की तरह चमकते सफेद
पत्थरों की मदद से अपनी बहन को घर लौटने में मदद करता है।
लेकिन, आप यह मत पूछिएगा कि हैंसेल और ग्रीटेल की कहानी का
कचरे से क्या लेना-देना? इसलिए कि नगरीय प्रशासन का एक सेनेटरी
इंस्पेक्टर कचरे को छांटकर उसमें ऐसे ही निशान ढूंढ़ता है



 जिससे पता चल सके कि गलत जगह पर कचरा फेंकने वाला कौन है? वह कचरे
में कटे-फटे विजिटिंग कार्ड, रैपर, बिल, पर्ची, ऑनलाइन बिल या बैंक
स्टैंटमेंट जैसे हर सबूत की तलाश में रहता है जिस पर असली आरोपी का
नाम-पता मिल जाए जिसने रात के अंधेरे या जल्दी सुबह अपने घर का
कचरा सड़क पर फेंका होता है। ऐसे लोग उसके निशाने पर हैं जो सफर
करते समय वॉलेट की सफाई करते हुए या सड़क पर खड़े होकर कागज
के टुकड़े यहां-वहां फेंकते हैंै। अब ऐसे लोगों को उन्हीं के छोड़े सबूत की
मदद से ढूंढ़ा जा रहा है और अच्छा-खास जुर्माना भी लगाया जा रहा है!
अगर आपको इस बात पर भरोसा न हो तो आपको विजयकांत धोंडिबा
गायकवाड़ से मिलना चाहिए जो पुणे महानगर पालिका के कोथरुड-
बवधान के असिस्टेंट सेनेटरी इंस्टपेक्टर (मुकादम) हैं, जिन्होंने जुलाई
के महीने में कचरा फैलाने वाली आठ हॉउसिंग सोसायटियों और 17 अन्य
लोगों को ऐसा करते पकड़ा है। इस 48- वर्षीय ग्रेजुएट व्यक्ति को उन्हें
बिजली, पानी, गैस या फोन बिल जैसा कोई भी क्लूमिल जाता है तो
वह जिम्मेदार रहवासी को ढूंढ़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगाते। गायकवाड़
और उनकी 25-सदस्यों की टीम ने पुणे के इस इलाके में एक तरह से
धमक बना दी है। पिछले कुछ दिनों के दौरान, यहां के सार्वजनिक स्थान
कचरा मुक्त हुए हैं और अब लोग गलती से ही कहीं खुले में कचरा फेंकते
नज़र आते हैं। इस मुहिम की कारण इस ग्रैड-3 कर्मचारी को ज्वाइंट
म्यूनिसिनपल कमिश्नर की ओर से विशेष प्रशंसा पत्र मिला है


 और स्वच्छ भारत अभियान में उनकी ब्रांडिंग एक रियल हीरो की तरह हो रही है।
गायकवाड़ का दिन सूरज उगने से काफी पहले शुरू हो जाता है। वे
यहां-वहां फेंका कचरा खंगालते हैं, जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करते
हैं और फिर सीधे उसके घर या दुकान पर पहुंच जाते हैं। कई बार नियम
तोड़ने वाले रंगे हाथ पकड़े जाते हैं। अच्छी बात यह है कि गायकवाड़
ऐसे रहवासियों के साथ झगड़ा नहीं करते, क्योंकि वे कोई खूंखार अपराधी
नहीं है। उसके द्वारा लाकर दिखाया गया सबूत सारी कहानी कह देता है।
ऐसे पकड़े जाने वाले कई लोग खुद गायकवाड़ के इस तरीके और उनकी
मेहनत की तारीफ करते हैं। वे बिना ज्यादा बहस किए जुर्माना चुकाने के
लिए भी राजी हो जाते हैं। और गायकवाड़ उन्हें आगे से ऐसा गलत काम
न करने की समझाइश देकर अपने कर्तव्य की राह पर निकल पड़ते हैं

फंडा यह है कि :-   यह शिकायत न करें कि अपने संस्थान में आप निचले दर्जे पर
हैं, क्योंकि अगर आपमें क्रिएटिविटी हैं तो आप अपेक्षा से ज्यादा अच्छा काम कर सकते हैं।





                      #   Creative Mentality




⇛ A good thought can lead you to the floor from the floor
Find some answers to these questions by making a little chewing of your memories!

When shopping online or after booking a product,

In the hand



Tubs, Tape and Packaging Waste

What do you do? You him

Just like throwing it, right?

Do you have a childhood

Remember the story in which



Two children named Hassel and Gretele, a logger who is cruel to his second wife

On the order leaves to wander in the forest in the night? Remember you

By listening to the parents, Hansel will have small white stones in his pocket

And when they go towards the dense forest, then they are those stones

Like a trail it sits secretly on green grass.



And you must know that when they are abandoned to wander in the forest

So that night of Hansel Purnima, white like silver coins

Helps your sister to return home with the help of stones.

But, you would not ask that the story of Hansel and Gretele

What to do with the garbage? That's why a sanitary suburb of urban administration

Inspector chooses the trash and finds the same mark in it.







 To know who is going to throw garbage in the wrong place? That garbage

Visiting cards, wrappers, bills, slips, online bills or banks

Stantment is looking for every proof like the real accused

Find the name-address that is in the dark or early morning of your house

Garbage is thrown on the road. Such people are on the target of those who travel

While cleaning the wallet or standing on the road, paper

Throw the pieces here and there. Now these people have left their proof

Finding with help and imposing a fine-fitting penalty!

If you do not trust this then you will win Vijayakant Dhondiba

Should meet Gaikwad, which is in Kothrud-

Assistant Assistant Sanitary Instinct (Mukadam)

Eight Housing Societies and 17 Other Disposal Trash

People have been caught doing this. The 48-year-old graduate

If anybody like electricity, water, gas or phone bill gets clu

He does not spend too much time in finding the responsible resident. Gaekwad

And their 25-member team in a way in this area of ​​Pune

Threat is made. During the last few days, public places here

Garbage is free and now people accidentally throw garbage in the open.

Looks like. The reason for this campaign is to add this Grad-3 employee to Joint

Received a special citation from municipal commissioner





 And his branding in Swachh Bharat Abhiyan is getting like a real hero.

The day of Gaekwad starts very long before the sun rises. They

Scrape the garbage here, identify the responsible person

And then go straight to his house or shop. Many times rule

The breakers are caught red handed. The good thing is that Gaekwad

Do not fight with such residents, because they are no dreaded criminal

Is not there. The evidence shown by him brings the whole story.

Many such people caught themselves in this manner of Gaikwad and their

We appreciate the hard work. They pay the fine without much debate

Also agree with And Gaekwad has done such a wrong thing in front of them

By explaining not to do so, they go on the path of their duty



The fund is that: - Do not complain that at the lower level

Because, if you have creativity, you can work better than expected.





Comments

Popular posts from this blog

आतंकवाद / TERRORISM

🇮🇳 India Women vs Australia Women ODI World Cup Semi-Final – Updates!

REET मे चीट अभिलेख

इन महिलाओं से शादी करने से बचें / Avoid Marrying These Women

धैर्य की ताकत / Power of patience

बात करामात की

वापिस लौटना कभी आसान नहीं होता / Returning is Never Easy

Popular Post

सफलता का पहला कदम / First Step of Success / सफलता के राज

आतंकवाद / TERRORISM